- होम >>
प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, आठ करोड़ की लागत से इस सड़क का होगा चौड़ीकरण
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
कमिश्नर कार्यालय से उत्तर की ओर मजार तिराहा तक सड़क का चौड़ीकरण पीडीए कराएगा। चौड़ीकरण की जद में कितने मकान आ रहे हैं? उसका निरीक्षण किया जा चुका है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर जहां लगभग पांच करोड़ के बजट से सड़क का चौड़ीकरण करने की योजना है। वहीं पीडीए की ओर से दो से तीन करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
वहीं स्टेनली रोड और लाला लाजपत राय रोड के सामने से म्योहाल चौराहे तक चौड़ीकरण किया जाएगा।
इस दौरान एक भी पेड़ों को नहीं काटा जाएगा।
सिक्स लेन पुल से आने वाले वाहन स्टेनली रोड पर ही उतरेंगे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से स्टेनली रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। महाकुंभ के दौरान यातायात बेहतर करने के लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है।
सिक्स लेने पुल का निर्माण करने वाली संस्था लाला लाजपत रोड को 80 प्रतिशत तक सिक्स लेन बनाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।