- होम >>
प्रयागराज जंक्शन की नौ मंजिला बिल्डिंग से मिलने लगेंगी ट्रेनें, जानिए कितने करोड़ से बन रहा है नया स्टेशन
- न्यूज़
- Wednesday | 3rd July, 2024
विरासत और विकास की थीम पर बन रहे जंक्शन के पुनर्विकास की यह जानकारी महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को एनसीआर मुख्यालय पर समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। इसे भी पढ़ें-एक दशक से गोरखपुर में चलता था चवन्नी का सिक्का, दिनदहाड़े चौराहों पर बरसता था गोलियां महाप्रबंधक ने एनसीआर के सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी, पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग, झूंसी व उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम, प्रयाग व फाफामऊ में चल रहे निर्माण कार्यों को नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि एनसीआर नोडल के रूप में काम कर रहा है, ऐसे में जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ जाती है कि सभी लक्षित कार्य तय समय पर पूरे हों। प्रयागराज में अगले वर्ष 2025 में महाकुंभ लगना है।
यात्रियों की व्यवस्था के लिए प्रयागराज के नौ स्टेशनों पर इस समय कार्य चल रहा है।
इन स्टेशनों पर महाकुंभ से पहले ढांचागत कार्य खत्म होगा। इसे भी पढ़ें-यूपी में मानसून दिखाएगा अपना असली रुप, गोरखपुर-बरेली सहित 65 जिलों में खूब बरसेंगे बादल, जून की कमी होगी पूरी सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का शिलान्यास छह अगस्त को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
0483 स्क्वायर मीटर एरिया में पुनर्विकास होगा।
इसमें सिविल लाइंस साइड में 72 मीटर चौड़े कांकोर्स बनाने के लिए पिलर पायलिंग का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में सिविल लाइंस साइड में नई बिल्डिंग बनाने के लिए नींव रख दी गई।
जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जानी हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।