प्रयागराज पुलिस ने बनाया खास एप, थानों के बाहर से कबाड़ वाहन हटाने में होगा मददगार; अन्य शहरों के लिए भी उपयोगी

मोबाइल एप में यार्ड में खड़ी गाड़ियों की कटेगरी, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, संबंधित थाना सहित पूरा डाटा फीड किया जा रहा है।

इसके बाद वाहन की जानकारी के लिए इसी ऐप का प्रयोग पुलिसकर्मी करेंगे।

थानों के बाहर से वाहनों के हटने से जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

मूलरूप से हरियाणा पानीपत निवासी पुष्कर वर्मा ने इससे पहले मथुरा रिफाइनरी थाने में ई मालखाना का इंप्लीमेंट किया था और थाने को आइएसओ प्रमाणपत्र मिला था।  थानों के बाहर खड़े हैं हजारों वाहन   2019 के कुंभ से पहले पुलिस की ओर से झूंसी और घूरपुर में डंपिंग यार्ड बनाया गया था।

इसके बाद थाने के बाहर खड़ी दोपहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों को यार्ड में रख दिया गया था।

मगर वहां गाड़ियों को थाने के अनुसार नहीं रखा गया और उनकी कटेगरी भी अलग नहीं की गई थी।

इधर, जिले के सभी थानों के बाहर एक बार फिर से हजारों वाहन खड़े हो गए हैं, जिससे शोभा खराब हो रही है। महाकुंभ से पहले सभी थानों का सौंदर्यीकरण किया जाना है, लेकिन बाहर खड़े वाहनों के कारण यह काम नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब एप बनने के बाद थानों को सजाने-संवारने का काम शुरू हो जाएगा। तीन कटेगरी के वाहन थानों पर एमवी एक्ट, लावारिस और मालमुकदमाती वाहन खड़े होते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।