- होम >>
प्रयागराज में घर के बाहर सो रहा था युवक, पत्नी के सामने फावड़े से काटकर हत्या, मचा हड़कंप
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
जोरा गांव निवासी 30 वर्षीय रजनीश बिंद उर्फ लवकुश मजदूरी करता था।
शुक्रवार रात वह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था।
पास में ही दो अन्य चारपाई पर उसकी पत्नी ममता व दो बच्चे भी सो रहे थे।
देर रात लगभग दो बजे पड़ोस का ही रहने वाला नकुल बिंद कच्ची चहारदीवारी फांदकर आंगन में पहुंचा। इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान उसके हाथ में फावड़ा था।
उसने चारपाई पर सो रहे रजनीश पर एक के बाद एक कई वार फावड़े से किए।
गर्दन, सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर उसने वार किया।
चीख सुनकर बगल की चारपाई पर सो रही ममता की नींद खुल गई। ममता ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।