- होम >>
ममता बनर्जी के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, कहा; यह है भ्रष्ट और घुसपैठियों का समर्थन करने वाली सरकार
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
विपक्षी नेताओं पर भी बसरे मौर्य मौर्य ने इस मामले पर चुप्पी के लिए प्रमुख विपक्षी नेताओं की भी आलोचना की।
अखिलेश और राहुत को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस पर चुप हैं। मौर्य बोले- ममता बनर्जी का कहना है कि वह इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगी।
अगर कोई सीएम हाई कोर्ट के फैसले को नहीं मानता है, तो उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
मौर्य ने आगे कहा, "यह एक भ्रष्ट और घुसपैठियों का समर्थन करने वाली सरकार है।
चाहे कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो या टीएमसी हो, ये सभी पिछड़ा और दलित विरोधी हैं।" हाईकोर्ट के आदेश पर ममता का पक्ष 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह फैसले को स्वीकार नहीं करेंगी और ओबीसी आरक्षण जारी है और हमेशा जारी रहेगा।
उन्होंने दावा किया कि यह आदेश भाजपा के पक्ष में है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।