- होम >>
माफिया अतीक की जमीन पर कब्जा करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस, खंगाल रही CCTV; 2007 में गैंगस्टर एक्ट में हुई थी कुर्क
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
सत्ता बदलने पर माफिया की ओर से लगाई गई आपत्ति सत्ता बदलने पर माफिया की ओर से एक प्रार्थनापत्र देकर आपत्ति लगाई गई, जिसके बाद सक्षम न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन डीएम ने आपत्ति का निस्तारण कर दिया।
कुछ समय बाद माफिया ने यहां व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया। 2020 में माफिया के खिलाफ चले अभियान के दौरान निर्माण का मानचित्र मानक के अनुरूप न मिलने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
इधर कुछ समय पहले सरकारी कब्जे में होने के बावजूद जमीन कब्जाने की कुछ लोग कोशिश करने लगे।
उस पर अवैध निर्माण किया जाने लगा। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिली तो उन्होंने जांच कराई और फिर तीन दिन पहले एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
अब पुलिस इस अज्ञात के साथ ही अन्य कब्जा करने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है।
सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। 14 लाख में खरीदी थी पांच करोड़ की जमीन हाई कोर्ट के पास माफिया अतीक द्वारा 14 लाख रुपये में जमीन खरीदी गई थी।
जबकि वर्तमान में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।