- होम >>
यूपी के इस जिले के किसानों को मिलेगी Free Bijli, योजना का लाभ उठाने के लिए योगी सरकार ने रखी ये शर्त
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
किसानों के लिए एकमुश्त समाधान योजना इसके लिए किसानों को 31 मार्च 2023 का पूरा बकाया जमा करना होगा।
इसमें भी बिजली विभाग ने किसानों को एकमुश्त समाधान योजना भी शुरू की है।
संपूर्ण बकाये का 30 प्रतिशत जमा करना होगा, शेष की किस्त बनेगी।
लेकिन इस योजना लाभ अभी तक मंडल के करीब छह हजार किसानों ने ही उठाया है।
जबकि बकायेदार नलकूपधारी किसानों की संख्या 70 हजार से अधिक है। साथ ही उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर संयोजन पर मीटर स्थापित करने, केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण करने, संयोजन पर किए जा रहे घरेलू उपयोग के उपकरणों में मात्र एक एलईडी बल्ब व एक पंखा अनुमन्य करने आदि बिंदुओं पर आवेदन करते समय अपनी सहमति देकर पंजीकरण कराना होगा। जो किसान 30 जून तक शर्तों को पूरा करते हुए अपना पंजीकरण करा लेंगे, उन्हें ही मुफ्त बिजली योजना के तहत हर तिमाही 420 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी, जो 140 यूनिट हर माह होगी।
इनमें से एक भी शर्त अधूरी रह जाती है और नलकूप उपभोक्ता 30 जून तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराते है तो वह योजना से वंचित हो सकते हैं। घरेलू कनेक्शन भी होना जरूरी नलकूप के लिए प्रतिमाह 140 यूनिट निश्शुल्क बिजली पाने के लिए किसानों को एक घरेलू कनेक्शन भी दिखाना होगा।
प्रदेश में यह कनेक्शन कहीं भी हो सकता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।