- होम >>
यूपी के इस जिले में 50 बीघे पर की गई अवैध प्लाटिंग चला बुलडोजर, कुछ माह पहले भी हुई थी कार्रवाई
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
, प्रयागराज।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को 40 से 50 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहाया गया।
कटहुला गौसपुर रघुवर प्रसाद बौद्ध डिग्री कॉलेज के पीछे भूमाफिया की ओर से अवैध प्लाटिंग की गई थी। कुछ माह पहले भी पीडीए की ओर से इसी स्थान पर की गई अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया था।
पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध प्लाटिंग इमरान हटिया के द्वारा कराई गई थी।
इसमें कुछ भूखंडों की बिक्री भी की जा चुकी है। चर्चा यह भी रही की अवैध प्लाटिंग करने वाला माफिया अतीक अहमद का करीबी भी है।
तीन घंटे से अधिक समय में तीन बुलडोजर लगाकर अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान का कहना है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने किया स्वीकार- वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल; कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।