यूपी के इस ज‍िले में 400 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, घर के माल‍िकों से ही वसूला जाएगा तोड़ने का खर्च

400 भवन स्‍वाम‍ियों ने खुद से नहीं ढहाया अवैध ह‍िस्‍सा   ज्यादातर क्षेत्रों में भवन स्वामियों ने अपने मकानों के उन हिस्सों को स्वयं ढहा दिया जो चौड़ीकरण की जद में आ रहा है, लेकिन शिवकुटी, सादियाबाद, सलोरी, झूंसी और नैनी में लगभग 400 भवन स्वामी ऐसे हैं जिन्होंने स्वंय से मकान के अवैध हिस्सों को नहीं ढहाया है और सड़क चौड़ीकरण करने वाली फर्म का भी विरोध कर रहे हैं। महाकुंभ होगा शुरू  महाकुंभ चंद माह बाद होगा ऐसे में अगर सड़कों का काम पूरा नहीं हुआ तो आवागमन में असुविधा होगी।

निर्धारित समय पर का पूरा करने के लिए अब पीडीए की ओर से जद में आने वाले मकानों के हिस्सों को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। भवन माल‍िकों से वसूला जाएगा जुर्माना  पीडीए के जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोग सड़क चौड़ीकरण में सहयोग कर रहे हैं।

कुछ लोग इसमें अपनी नेता गीरी चमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

चौड़ीकरण की जद में आए मकानों को जिन लोगों ने अभी तक नहीं तोड़ा है अब उसे पीडीए तोड़ेगा।

तोड़ने का जुर्माना भी भवन स्वामियों से ही वसूला जाएगा। यह भी पढ़ें: UPPSC RO ARO Exam पेपर लीक की काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, एसटीएफ की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से टूट गया हूं..., यह लिखकर एनजीओ संचालक ने फंदे से लटक कर दे दी अपनी जान ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।