- होम >>
यूपी में विपक्षियों पर AIMIM चीफ ओवैसी का वार, पेपर लीक मुद्दे पर BJP तो सभा में भगदड़ की घटना पर इंडी गठबंधन को घेरा
- न्यूज़
- Wednesday | 22nd May, 2024
जनसभा में भगदड़ की घटना को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला एक सवाल के जवाब में कहा कि जब आप एक सभा को आर्गनाइज नहीं कर पा रहे हैं तो चुनाव क्या लड़ेंगे।
हम मुस्लिमों का वोट कटाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
पीडीएम गठबंधन की जीत के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
गठबंधन कई बार बना, लेकिन भाजपा को आज तक नहीं रोक पाए। वहीं पेपर लीक को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि उप्र में पेपर किसने लीक कराया।
पेपर लीक होने से नौजवान आज परेशान हैं, किसकी आत्मा के आने से पेपर लीक हो गया। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान बेसहारा जानवरों से लोगों को राहत देने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी लोग इससे परेशान हैं। चुनाव के दौरान ही करते हैं पीओके की बात- ओवैसी रोजगार कहां है और महंगाई पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है, इसका जवाब भाजपा सरकार को देना चाहिए।
चुनाव के दौरान पीओके की बात करते हैं।
हम भी चाहते हैं कि पीओके को ले लिया जाए, क्योंकि यह भारत का हिस्सा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।