यूपीपीसीएस-जे मुख्य परीक्षा की कॉपी में अदला-बदली, पांच के खिलाफ कार्रवाई; ऐसे खुला पूरा मामला

अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई  पर्यवेक्षणीय अधिकारी उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के तहत आरोप-पत्र देने का निर्णय लिया गया है।

सेवानिवृत्त सहायक समीक्षा अधिकारी चंद्रकला के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया जांच में पीसीएस-जे उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली का प्रकरण उस वक्त प्रकाश में आया, जब असफल अभ्यर्थी श्रवण कुमार ने उत्तर पुस्तिका देखने की आरटीआइ डाली थी। उत्तर पुस्तिका के कुछ पन्ने फाड़े गए उत्तर पुस्तिका देखने के बाद अभ्यर्थी ने आरोप लगाया था कि उसकी अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका में हैंडराइटिंग बदली है और एक अन्य उत्तर पुस्तिका के कुछ पन्ने फाड़े गए हैं।

इसके कारण वह मुख्य परीक्षा में असफल रहा। हाइकोर्ट में आयोग ने कही ये बात अभ्यर्थी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की तो आयोग ने कोर्ट से अभ्यर्थी की ही छह उत्तर पुस्तिकाएं तलब कर लीं।

आयोग ने हाई कोर्ट में हलफनामा दिया और बताया कि मुख्य परीक्षा में शामिल सभी 3,019 अभ्यार्थियों की 18,042 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।