- होम >>
रेल मंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों पर दिया अपडेट, रेलवे चलाएगा रिकॉर्ड संख्या में ट्रेनें; मिलेगी बेहतर सुविधाएं
- न्यूज़
- Sunday | 29th September, 2024
पोस्ट में शेयर की ट्रेनों के संचालन की तिथि रेल मंत्री ने पोस्ट में बताया है कि 12 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक चलने वाले कुंभ मेले आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें और यात्री सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसकी महत्वपूर्ण तारीखें निम्न हैं। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 मकर संक्रांति (शाही स्नान) 14 जनवरी 2025 मौनी अमावस्या (शाही स्नान) 29 जनवरी 2025 -(छह करोड़ श्रद्धालु आने का अनुमान) बसंत पंचमी (शाही स्नान) 3 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 ये भी किए जा रहे विशेष प्रबंध लगभग 3700 करोड़ रुपये की लागत से प्रयागराज डिवीजन और इससे जुड़े आसपास के स्थानों के रेलवे ट्रैक की डबलिंग की जा रही है।
इस पर खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे कि कुंभ मेले के दौरान और मेले के पीक सीजन में ट्रेन सुविधाएं सुचारू रूप से चलती रहें। आरओबी-आरयूबी का निर्माण भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 440 करोड़ रुपये की लागत से ओवर ब्रिज तथा अंडर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके साथ ही 495 करोड़ रुपये के जरिए कई ईनीशिएटिव लिए जा रहे हैं जैसे कि रोड रिपेयर्स, सीसीटीवी कैमरे, यूनिट्स, वेटिंग रूम और मेडिकल सुविधाएं सभी कुछ मुहैया कराया जाएगा। नियमित रूप से हो रही प्रगति की समीक्षा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और वी सोमन्ना तथा रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। वैष्णव ने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वे उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर पूर्वी रेलवे जैसे संबंधित जोन के महाप्रबंधकों सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बैटक करते हैं। यह भी पढ़ें- UP News: ग्रेजुएट होते ही युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी बनाएगा आइआइआइटी कब-कहां और कैसे? पढ़ें यहां प्रयागराज, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय और लखनऊ जैसे संबंधित रेलवे मंडलों के मंडल प्रबंधक भी विभिन्न विकास कार्यों पर नियमित अपडेट प्रदान करने के लिए इन बैठकों में भाग लेते हैं।
इस आयोजन में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। महाकुंभ में साफ्टवेयर बताएगा कौन है संदिग्ध महाकुंभ में सुरक्षा पर भी विशेष जोर है।
इसके लिए साफ्टवेयर डेवलप कराया जा रहा है।
फंक्शनल रिक्वायरमेंट स्पेसिफिकेशन (एफआरएस) साफ्टवेयर से भी निगरानी होगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।