- होम >>
शराब की दुकानों से जबरन वसूली करना महिला आबकारी इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, असिस्टेंट कमिश्नर पद पर होने वाला था प्रोन्नत लेकिन अब...
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
मना किया तो पिछले दिनों वह दुकान से 30 हजार रुपये की शराब जबरन उठवा ले गईं।
यही नहीं सेल्समैन को धमकी भी दी थी कि उसे तथा दुकानदार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा देंगी।
वर्ष 2007 बैच की इंस्पेक्टर का अगले माह ही असिस्टेंट कमिश्नर पद पर प्रोन्नत होने वाला था। इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान वह लगभग छह माह पहले ही अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर यहां आई थीं।
लखनऊ में मकान खरीदने के बाद से ही उन्होंने अवैध वसूली की रकम बढ़ा थी, कुछ दुकानदार तो देने लगे थे मगर कई ने इसका विरोध किया तो वह नाराज हो गई थीं और रोज ही कार्रवाई करने दुकानों पर पहुंच जाती थीं। उनके स्थान पर लखनऊ में विभाग में टास्क फोर्स में तैनात अभिषेक मिश्रा को फूलपुर का आबकारी इंस्पेक्टर बनाया गया है।
दूसरी ओर यह भी पता चला है कि जिले की अन्य सर्किल में इंस्पेक्टर शराब की दुकानों से वसूली कर रहे हैं।
हर दुकान से पांच से छह हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें-यूपी में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से लागू हो रहा यह नियम जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा ने कहा कि फूलपुर की आबकारी इंस्पेक्टर वंदन सिंह के खिलाफ अनुज्ञापी ने वसूली का आरोप लगाया था।
मामले में आयुक्त के निर्देश पर जांच हुई और निलंबन की कार्रवाई आयुक्त के स्तर से हुई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Allahabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।