- होम >>
आजमगढ़ मंडल को जल्द मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, आंबेडकर नगर डिपो में बनेगा चार्जिंग प्वाइंट
- न्यूज़
- Thursday | 1st May, 2025

इलेक्ट्रिक बसें शांत और आरामदायक होती हैं, जिससे यात्रियों को यात्रा का बेहतर अनुभव मिलेगा, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन डीजल बसों की तुलना में कम महंगा होता है, जिससे परिवहन लागत कम होगी।
50 इलेक्ट्रिक बसों के आने से शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी, जिससे लोगों को यात्रा करना आसान हो जाएगा। परिक्षेत्र से संचालित होता सात डिपोआजमगढ़ परिक्षेत्र से सात डिपो का संचालन होता है।
जिसमें आजमगढ़, डा. अंबेडकरनगर, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ व शाहगंज शामिल है।
इन डिपो से 572 बसों का परिचालन प्रतिदिन होता है।
जिसमें से 467 बसे निगम की और 105 अनुबंधित बसें हैं।
जो अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही हैं।
यहां से कानपुर, दिल्ली, गोरखपुर, दोहरीघाट, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज, शाहगंज, फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी, बलिया, मऊ व गाजीपुर सहित अन्य जगहों के लिए बसों का संचालन होता है। आरएम परिक्षेत्र आजमगढ़, मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया निगम की ओर द्वितीय चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसें आने की बात हो रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।