- होम >>
500 के छुट्टे को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या, पीटने वालों ने ही पहुंचाया अस्पताल; मौत की खबर मिलते ही हुए फरार
- न्यूज़
- Friday | 30th May, 2025
सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक आदित्य सेठ के घर पहुंचकर कर स्वजनो को स्थानीय लोगों ने बताया कि कालीदास ट्रेडर्स दुकान पर मारपीट हो रही है।
सूचना पर स्वजन घटना स्थल की तरफ दौड़े। घटना स्थल पर आदित्य को न देखकर दो सौ मीटर दूर देवगांव कोतवाली पहुंचे ।
जहा उन्हे बताया गया कि घायल सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज गया है।
स्वजन सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तो डाक्टरो ने आदित्य सेठ को मृत्यु घोषित कर दिया था ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर महिला को हिरासत में लिया तथा अन्य अभियुक्त की तलाश में जुटी है।मृतक के भाई सत्यम सेठ का आरोप है कि युवक आदित्य सेठ को स्वर्गीय कालिदास चौरसिया के तीन पुत्र सनोहर, मनोहर, सर्वेस उर्फ नंदू व कालिदास की पत्नी सुनीता ने मिलकर बेरहमी से लाठी डंडे से पीट कर धारदार हथियार व शीशे से हमला कर दिया, जिससे आदित्य गम्भीररूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था ।
मृतक मुंबई में रहकर मूर्ति की पेण्टिंग का कार्य करता था ।घटना के दिन ही मुंबई से घर लौटा था,मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई सिगरेट लेने गया जहां वाद विवाद में सनोहर, मनोहर, सर्वेस उर्फ नंदू और उसकी मां ने मेरे भाई की पीटकर हत्या कर दी है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।