Azamgarh Lok Sabha Seat : बसपा ने बदला प्रत्याशी, आजमगढ़ से अब शबीहा अंसारी लड़ेंगी चुनाव- यह है वजह

, आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के एक दिन पहले बसपा ने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी बदल दिया।

यादव-मुस्लिम बहुल सीट पर अब बसपा से शबीहा अंसारी चुनाव लड़ेंगी।

पहले बसपा ने आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन अब उनको सलेमपुर से मैदान में उतारा गया है।

आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर की रहने वाली 32 वर्षीय शबीहा अंसारी पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगी।

वह 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं।

उन्होंने शिक्षाशास्त्र से परास्नातक हैं और पहाड़पुर में कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं।

शबीहा के पति मसूद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।