शर्मनाक: आजमगढ़ अस्पताल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म, हिरासत में लिया गया कंपाउंडर

संक्षेप:

  • अस्पताल में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म
  • अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
  • कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित थी महिला

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती भर्ती महिला के साथ कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी कंपाउडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित थी महिला

हुआ यूं कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती महिला के साथ बीती रात कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला बीते कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


चार दिन से अस्पताल में भर्ती थी महिला 

 पति ने उसे जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर लाकर बीते छह सितंबर से ही भर्ती कराया है। पति का आरोप है कि रात में वह अपनी पत्नी को एलॉट कमरे में ही सो रहा था। देर रात नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर जब वह जागा तो कंपाउडर निकल कर बाहर भाग गया।

अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप 

पति के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। जबकि पति के आरोप के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles