- होम >>
500 रुपये में बन गया सीओ का फर्जी आधार कार्ड, बस 15 मिनट में किया तैयार; यूपी में हो रहा फर्जीवाड़ा
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जनसेवा केंद्रों पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने की सूचना मिली थी।
आरोपितों को पकड़ने के लिए शनिवार दोपहर फरीदपुर पहुंचे।
वहां साजिद व अवनीश मिला।
दोनों ने आधार कार्ड बनाने के लिए पहचान या निवासी संबंधित कोई प्रपत्र या प्रमाण नहीं मांगा।
उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, दूसरी टीम बिथरी चैनपुर में जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले सुशील, बबलू कश्यप व अनुज बजाज के पास पहुंची।
वहां भी कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए जाने की पुष्टि की।
इन सभी आरोपितों से लैपटाप, प्रिंटर, कैमरा, टैबलेट, 555 आधार कार्ड की फोटो कापी, 57 आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, मोहर, चार आयुष्मान कार्ड, आठ बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। डिजिटल फास्ट प्रिंट व फोटोशॉप का करते थे उपयोग सीओ के अनुसार, आरोपितों ने स्वीकारा कि फर्जीवाड़ा करने के लिए डिजिटल फास्ट प्रिंट व फोटोशॉप का उपयोग करते थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।