- होम >>
Bareilly Seat : एग्जिट पोल पर सपा प्रत्याशी ने दी प्रतिक्रिया, कहा; भाजपा की रैली में पंडाल भी ठीक से नहीं भर पा रहे थे फिर भी...
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
भाजपा की रैलियों में नहीं जुटी भीड़ : ऐरन उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में जिस प्रकार की भीड़ 2014 और 2019 में दिखाई देती थी।
इस चुनाव में वह कहीं नज़र नहीं आई और और इसका प्रमाण भाजपा की रैली में पंडाल भी ठीक तरह से नहीं भर पा रहें थे, कुर्सियां खाली नज़र आ रहीं थीं।
जबकि इंडिया गठबंधन की रैलियों में जनता का अपार समर्थन सारे वैरिकेड तक तोड़ रहा था।
आम जनता खुलेआम भाजपा के खिलाफ नज़र खड़ी आ रही हैं। मैदान में डटे हैं गठबंधन और सपा के कार्यकर्ता : ऐरन फ़िर भी एग्जिट पोल के जरिये भाजपा जो षड़यंत्र रचना चाह रही हैं, वह समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन जनता के अपार समर्थन से किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी। मतगणना के दौरान अगर किसी तरह का कोई षड़यंत्र भाजपा के इशारे पर किया गया तो हम लोहिया के लोग आंबेडकर के संविधान की ताकत के बल पर किसी भी लोकतांत्रिक आंदोलन से कदम पीछे नहीं हटाएंगे, और इस आंदोलन में जहां इंडिया गठबंधन और सपा के जांबाज कार्यकर्ता जनता के साथ मैदान में डटने को तैयार हैं। ईमानदारी और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जो परिणाम आएंगे, उसे सहर्ष जनता और एक -एक समाजवादी कार्यकर्ता स्वीकार कर लेगा, लेकिन संविधान के खिलाफ जाकर भाजपा के दबाव में बेईमानी से दिए नतीजों के खिलाफ पूरे देश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में क्रांति का बिगुल बज उठेगा। मतगणना में समाजवादियों का साथ देनें के लिए कम से कम 20 हजार लोग मतगणना स्थल के समीप एकत्र रहेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।