President Visit Bareilly: राष्ट्रपति के आगमन पर यातायात डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री; अन्य का भी रूट बदला

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि 30 जून को बिलवा अंडरपास से विलयधाम अंडरपास, इज्जतनगर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी, गांधी उद्यान, महादेव पुल से सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें त्रिशूल एयरफोर्स, डेलापीर व आइवीआरआइ की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। बड़ा बाइपास से बरेली की तरफ आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से इंवर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे साथ ही रोडवेज बसें सैटेलाइट बस अड्डे तक इसी रास्ते से आएंगी व इसी रास्ते से जाएंगी।

इसी तरह दिल्ली रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें किला पुल होकर चौपला चौराहा, चौकी चौराहे से पुराने बस अड्डे तक इसी रास्ते से आना जाना करेंगी।

सुबह आठ बजे से सभी कार, ई-रिक्शा, ऑटो, आदि बैरियर दो से डेलापीर की तरफ व डेलापीर से बैरियर-दो की तरफ, इज्जतनगर तिराहा व नैनीताल रोड से आइवीआरआइ की तरफ, डेलापीर से आइवीआरआइ की तरफ और सौ फुटा से डेलापीर की तरफ पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।

बैरियर-दो से डेलापीर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रकार के वाहन 100 फुटा पूर्वी से होकर, बीसलपुर तिराहा, सुरेश शर्मा नगर, सैटेलाइट होते हुए शहर में आ सकेगें।

इसी तरह इज्जतगर तिराहे से आइवीआरआइ व डेलापीर की तरफ जाने वाले आटो, ई-रिक्शा कुदेशिया पुल व कुदेशिया अंडरपास से राजेंद्र नगर होकर आ सकेंगे।

वहीं गांधी उद्यान से डेलापीर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन संजय नगर तिराहे से सलेक्शन प्वांइट, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर होकर जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि डेलापीर से आइवीआरआइ की तरफ जाने वाले वाहन झूलेलाल द्वार से राजेंद्र नगर होते हुए कुदेशिया अंडरपास होकर जाएंगे। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।