- होम >>
`Rahul Gandhi ने देश में नक्सलवाद को बढ़ावा…`, स्पेशल कोर्ट में मुकदमे की मांग, पुलिस को रिपोर्ट तलब; पढ़ें पूरा मामला
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
राजनीति लाभ के लिए सोची समझी साजिश आरोप है कि राहुल गांधी ने खुले मंच से सीधे-साधे आम नागरिकों की भावनाओं को भड़काकर संघर्ष का वातावरण तैयार किया है और यह प्रयास सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास है।
जो उन्होंने अचानक नहीं किया बल्कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत वोटो के बंटवारे के लिए देश की अखंडता को चोट पहुंचाई है। विपक्षी के ऐसे बयान से विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी का वातावरण बनेगा।
ऐसे बयान से किसी भी नागरिक के दिमाग में यह विचार पैदा हो सकता है कि अगर उसके पास 50 लोग हैं तो उसे 50 प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए जिसके लिए वह राह चलते लूटपाट पर तक उतारू हो जाएगा जिससे देश-प्रदेश की कानून व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी।
विपक्षी दल के जिम्मेदार व्यक्ति का यह आपराधिक बयान कानूनी दृष्टि से क्षम्य नहीं है। राहुल गांधी वरिष्ठ नेता हैं इसलिए पुलिस ने केस नहीं किया दर्ज वादी ने अर्जी में कहा कि पुलिस ने पीड़ित का केस इसलिए दर्ज नहीं किया कि राहुल गांधी विपक्षी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
विपक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश किया जाना बेहद जरूरी है।
विशेष एमपी एमएलए कोर्ट की मजिस्ट्रेट शांभवी ने मामले को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करके इंस्पेक्टर कोतवाली से रिपोर्ट तलब कर ली है।
मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। यह भी पढे़ं- बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ लेने के बाद कहा जय हिंदू राष्ट्र, सदन में मचा बवाल; VIDEO ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।