- होम >>
Santosh Gangwar: झारखंड के राज्यपाल बने संतोष गंगवार; बरेली से आठ बार रहे सांसद, पढ़िए राजनीतिक सफर
- न्यूज़
- Sunday | 28th July, 2024
बरेली से छत्रपाल सिंह बने हैं सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभा में कह गए थे कि यह चुनाव संतोष के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।
बाद में जब चुनाव की बारी आई तो संतोष के मैदान में न होने के बावजूद भाजपा ने अपना गढ़ बचाए रखा।
बरेली सीट पर छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद बने, जिसके बाद पूर्व सांसद हो चुके संतोष का कद और बढ़ा।
पार्टी नेतृत्व ने माना कि मैदान के बाहर रहने के बावजूद उन्होंने बरेली की सीट को बचाए रखने में भूमिका निभाई। ये भी पढ़ेंः LoC पर बदायूं का लाल बलिदान, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी मोहित की शादी; कहकर गए थे पापा बहन की शादी हमारी जिम्मेदारी ये भी पढ़ेंः Paris Olympics 2024: पिता ने पैसे उधार लेकर दिलाए थे बेटी को जूते, अब प्राची चौधरी पहुंचीं पेरिस ओलंपिक संतोष गंगवार के राजनीतिक सफर के बारे में राजनीति में कैसे आए, इस पर संतोष कहते हैं कि आपातकाल के दौरान जेल जाना पड़ा।
एक वर्ष जेल में काटने के बाद जब बाहर आए तो उनके सोचने का तरीका थोड़ा बदल गया।
इसी बीच थोड़ा समय बीतने के पश्चात जनता पार्टी की बरेली जिला कमेटी में उन्हें महामंत्री का पद प्रस्तावित किया गया तो उन्होंने स्वीकार कर लिया। वर्ष 1980 में अचानक पता चला कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा के सामने पहला लोकसभा चुनाव लड़ना है।
वह चुनाव हार गए, दिशा तय हो चुकी थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।