- होम >>
Summer Vacation; रुहेलखंड यूनीवर्सिटी के स्टूडेंट्स की 40 दिन बल्ले-बल्ले, इस दिन से होंगी समर वेकेशन शुरू
- न्यूज़
- Saturday | 11th May, 2024
, बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को एक जून से 10 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।
अवकाश की घोषणा रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव की ओर से शुक्रवार को आदेश पत्र जारी करके की गई।
40 दिन के अवकाश की घोषणा कुलपति ने शिक्षकों की शिकायत को सुना और इसके बाद 40 दिन के अवकाश की घोषणा कर दी गई।
कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को प्रतिकर अवकाश मिलेगा, जो महाविद्यालयों के प्राचार्य स्तर से दिया जाएगा।
इसके अलावा रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संघटक और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य विश्वविद्यालय की गतिविधियों को अपने स्तर से व्यवस्थित करेंगे।
ये भी पढ़ेंः UP: इंडोनेशिया के बाली में हनीमून पर था कपल, शराब पीकर पति की डिमांड सुनकर पत्नी ने किया इनकार, मार पीटकर निकाला ये भी पढ़ेंः Agra Metro: एमजी रोड पर जून में शुरू होगा काम, 1500 करोड़ रुपये से बनेंगे 14 एलीवेटेड स्टेशन, राहत भरी बात, नहीं बंद होंगे कट एमए प्राइवेट की मौखिकी की परीक्षा तिथियां तय बरेली कालेज से व्यक्तिगत एमए की मौखिकी की परीक्षा की तिथियां तय हो गई हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अन्य महाविद्यालयों के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा भी बरेली कालेज में केंद्र पर होगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।