UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी की नवाबगंज और बहेड़ी में जनसभा आज, केशव भी करेंगे कई जगह प्रचार

संक्षेप:

  • बुधवार को बरेली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 
  • नवाबगंज और बहेड़ी में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज करेंगे चार जनसभाएं।

बरेली- जिले में स्टार प्रचारकों की आवाजाही व चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। वह नवाबगंज और बहेड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे बहेड़ी और दो बजे नवाबगंज में चुनावी सभा करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वह घर-घर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। इसके लिए जिला संगठन के पदाधिकारी बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज करेंगे चार जनसभाएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जिले में चार सभाएं करेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जिले में तीन सभाएं करेंगे। कई और प्रदेशों के मंत्री व पूर्व सांसद जिले में पहुंच रहे हैं।

 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बुधवार को डिप्टी सीएम की पहली जनसभा दोपहर बारह बजे करीब दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज ढिलवारी के सामने मैदान में होगी। वहीं केशव प्रसाद दातागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी सभा दोपहर एक बजे करीब मूसाझाग बाजार में होगी जहां वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरी सभा डेढ़ बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए रामा कोल्ड स्टोर मैदान पर होगी। चौथी सभा  करीब ढाई बजे रामलीला मैदान बिसौली में होगी। साढ़े तीन बजे वह लखनऊ चले जाएंगे।

उनके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश सरकार भारत सिंह कुशवाह व डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद हरियाणा भी बुधवार को रहेंगे। भारत सिंह कुशवाह आज बिसौली विधानसभा और 10 फरवरी को बिल्सी विधानसभा के गांवों में घर-घर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगेंगे। वहीं डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद एवं सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग बुधवार को सहसवान विधानसभा के तमाम गांवों में घर-घर जनसंपर्क करेंगी।

इनके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बृहस्पतिवार को जिले में तीन सभाएं करेंगे। वह 11बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरेंगे। वहां से कार से जेएस पैलेस बिल्सी में बिल्सी विधानसभा के ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे सिलहरी बाजार मैदान में बदायूं विधानसभा की जनसभा संबोधित करेंगे। साथ ही तीन बजे गुलड़िया में शेखूपुर विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। चार बजे भाजपा कार्यालय बदायूं पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद लखनऊ चले जाएंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles