UP Election 2022: सपा सरकार में दंगे होते थे, भाजपा में गुंडे जेल की हवा खा रहे- स्वतंत्र देव

संक्षेप:

  • सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नवाबगंज में सभा को किया संबोधित।
  • कहा- भाजपा सरकार ने गुंडे, माफिया और तस्करों के अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर।
  • भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर तिरंगा फहराया।

बरेली- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार दोपहर नवाबगंज में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडे, माफिया और तस्करों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवाकर कानून व्यवस्था का राज कायम किया है।

भाजपा सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर तिरंगा फहराया है। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडों, तस्करों का बोलबाला था। सपा सरकारों में बम फटते थे, दंगा फसाद होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे जेल की हवा खा रहे हैं। भाजपा सरकार ने गरीबों को छत दी है और यह अभियान थमने वाला नहीं है। हर गरीब के सिर पर छत होगी।

उन्होंने कहा कि कोराना काल में जब लोग भूखे प्यासे घरों में तड़प रहे थे उस समय यह लोग कहां थे। भाजपा सरकार ने लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराईं। भाजपा सरकार हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारियों की मददगार रही है। सभा के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. एमपी आर्य के साथ नवाबगंज में जनसंपर्क कर पत्रक वितरित किए।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके बाद गुलशननगर निवासी दलित अनिल कुमार के घर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भोजन किया। इसके बाद में वह अपने काफिला के साथ बरेली रवाना हो गए। इस दौरान डॉ. एके गंगवार, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, रविंद्र सिंह राठौर, भुजेंद्र गंगवार, वीरेंद्र सिंह गंगवार, विनोद गुप्ता, वीरपाल, मनोज दिवाकर, नीरू सागर, विमला शुक्ला आदि मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles