- होम >>
UP Heatwave: अब यूपी के इस जिले में गर्मी ने तोड़ा 25 सालों का रिकॉर्ड, पारा 45 के पार; कब मिलेगी राहत?
- न्यूज़
- Friday | 31st May, 2024
25 वर्ष का टूटा रिकॉर्ड यानी 25 वर्ष बाद गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा भीषण गर्मी वाला दिन दर्ज हुआ।
हालांकि, अब तापमान में शुक्रवार से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञानियों का कहना हैं कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई अब सक्रिय हो चुकी है, जिससे शुक्रवार से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक वर्षा के आसार बन रहे हैं। इस बीच हल्की बूंदाबांदी हो भी सकती है और एक दो दिन नहीं भी हो सकती है, मगर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
तेज हवा देगी आंधी का एहसास मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार बताते हैं कि, शुक्रवार शाम तक तेज हवा चलना शुरू हो सकती है, जिसकी गति 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
चूंकि, यह पुरवाई होगी, इसलिए यह तापमान को भी गिराएगी।
हालांकि, शनिवार से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।