- होम >>
UP News: बरेली पुलिस की सख्ती के बाद बदले मौलाना तौकीर रजा खां के सुर; बड़े एलान के अब `सामूहिक निकाह`...
- न्यूज़
- Wednesday | 17th July, 2024
इस बीच दोपहर को प्रदर्शन होने लगे तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों से बात की।
शाम को डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। आईएमसी नेता ने कही ये बात मंगलवार शाम को मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हम कानून का पालन करते हैं, इसीलिए अनुमति मांगी।
जबकि, दूसरे पक्ष के लोग मंदिर में शादी करा प्रमाणपत्र जारी कर देते हैं, वे तो कहीं से अनुमति नहीं लेते।
आइएमसी के प्रदेश प्रभारी नदीम कुरैशी ने बताया कि अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। कार्यक्रम पर राजनीति गरमायी मौलाना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर राजनीति भी गरमा गई।
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौलाना तौकीर त्योहार पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रशासन उनपर सख्त कार्रवाई करे।
इसके अलावा एक्स पर भाजपा नेता मोहसिन रजा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम पर आपत्ति जताई। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।