- होम >>
UP Politics: कौन हैं बहोरन लाल मौर्य, जिन्हें भाजपा ने घाेषित किया है MLC प्रत्याशी; एक बार रह चुके हैं मंत्री
- न्यूज़
- Tuesday | 2nd July, 2024
उत्तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव के लिए 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है।
उसी दिन शाम को पांच बजे वोटों की गिनती होगी। भाजपा से दो बार के हैं विधायक उप चुनाव के लिए भाजपा ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।
बहोरन लाल मौर्य पहले वर्ष 1996 से 2002 तक और फिर 2017 से 2022 तक भोजीपुरा से विधायक रहे।
वह वर्ष 1997 में राजस्व राज्य मंत्री बनाए गए।
वर्ष 2022 में भी वह भाजपा के भोजीपुरा से प्रत्याशी बनाए गए।
मूलरूप से दातागंज (बदायूं) के गांव फिरोजपुर निवासी बहोरन लाल मौर्य लंबे समय से प्रेमनगर स्थित टीबरी नाथ बीडीए कालोनी में रहते हैं। ये भी पढ़ेंः Agra News: एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन का बड़ा एक्शन, इंजीनियरों के कार्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट बहोरन लाल मौर्य का कहना है कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।