अब आगरा रोड पर भी जेब होगी ढीली, यहां चार टोल प्लाजा बनाएगा NHAI; बनेंगे चार बाइपास भी

बरेली में रामगंगा तिराहे से जुलाई के अंतिम सप्ताह में निर्माण शुरू होने की संभावना है।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

परियोजना के तहत चार बाइपास भी बनाए जाने हैं।

सड़क फोरलेन होने के बाद बरेली से आगरा का सफर महज चार से साढ़े चार घंटे में तय किया जा सकेगा, मगर इसके लिए राहगीरों को जेब भी हल्की करना पड़ेगी।

अधिकारियों के अनुसार बरेली से मथुरा तक चार टोल प्लाजा बनाए जाएंगे।

बरेली-बदायूं के बीच मकरंदपुर धाराजीत, बदायूं-कासगंज के बीच कछला में टोल प्लाजा बनाने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।

एनएचएआइ बदायूं डिविजन के साइट इंजीनियर शशांक श्रीवास्तव के अनुसार परियोजना के तहत कछला में गंगा नदी के तट पर एक और पुल बनाया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।