- होम >>
उझानी इंस्पेक्टर को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 4 घंटे तक कटघरे में रहे; आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म का मामला
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
तत्कालीन इंस्पेक्टर को काफी समय से किया जा रहा था तलब आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को काफी समय से तलब किया जा रहा था।
दुष्कर्म के इस मामले में आखिरी गवाही मनोज कुमार सिंह की होना थी, जिस कारण मुकदमे की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
तब फास्ट ट्रैक कोर्ट- प्रथम के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने गवाह मनोज कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बुधवार को कोर्ट में पेश हुए इंस्पेक्टर आंवला पुलिस ने मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दे दी थी।
इसके बावजूद इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे।
अदालत ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।
बुधवार को बदायूं के उझानी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी कार्य की अधिकता के कारण एसएसपी कार्यालय से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी, इसलिए वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। अदालत ने इंस्पेक्टर की अंडरटेकिंग को स्वीकार करके गिरफ्तारी वारंट निरस्त कर दिया।
न्यायिक कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को चार घंटे तक निरंतर कोर्ट के सामने खड़े रहना पड़ा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लचर व्यवस्था पर Fast Track Court का एक्शन, एडीजी व एसएसपी को लिखा पत्र यह भी पढ़ें- UP News: IPS अफसर की पहल से निपटा 60 वर्ष पुराना विवाद; बरेली में अब मोहर्रम के जुलूस के समय नहीं होगी टकराव की स्थिति ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।