`ऑफिस नहीं मेरे घर में लगवाओ AC`, हेड कांस्टेबल ने खोली सीओ के भ्रष्टाचार की पोल; SSP ने दिए जांच के आदेश

पुलिस लाइन के स्टोर में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, वह 22 जून 2023 से स्टोर प्रभारी के रूप में तैनात थे।

26 मार्च 2024 को सीओ लाइन के कार्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि मरम्मत के बाद भी कार्यालय का एसी ठीक नहीं चल रहा है।

ऐसे में प्रतिसार निरीक्षक (आरआइ) हरमीत सिंह को नया एसी लगवाने के निर्देश दिये गए। सीओ बोले- कार्यालय में नहीं आवास पर लगवाओ एसी प्रतिसार निरीक्षक के मौखिक आदेश पर छह अप्रैल को सप्लायर विक्ली मेहरा से नया एसी लगवाने के लिए बोला।

एसी आने पर सीओ ने कहा कि उसे कार्यालय पर नहीं आवास पर लगवा दो।

उनके आदेश पर पुलिस क्लब स्थित आवास पर मैकेनिक जुल्फेकार व मिस्त्री वीरेंद्र एवं अरुण कुमार ने एसी लगा दी।

नए एसी के अनुमति पत्र पर आरआइ के हस्ताक्षर कराकर सीओ के समक्ष पेश किये। आरोप है कि सीओ ने हस्ताक्षर ना करते हुए एडजेस्ट कर लेने की बात कही।

यह बात आरआइ को बताई तो उन्होंने बाद में बात करने को कहा और सीओ एडजेस्ट करने का दबाव बनाते रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।