- होम >>
बरेली में केंद्र सरकार पर हमलावर हुए अखिलेश यादव, बोले- भाजपा 400 पार नहीं बल्कि…; बताया क्यों सपा का सत्ता में आना जरूरी
- न्यूज़
- Sunday | 28th April, 2024
, बरेली।
Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा की केंद्र सरकार पर हमलावर होने के साथ सत्ता में आने पर अपनी प्राथमिकता भी गिनाईं।
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना में खराब राशन देने की बात करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर हम जरूरतमंदों को पौष्टिक आटा और युवाओं को डाटा फ्री देंगे।
वह संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी और बरेली में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश ने भाजपा सरकार के संविधान बदलने का कुचक्र रचने का आरोप लगाते हुए भीड़ से आह्वान किया कि यह संविधान बचाने का चुनाव है।
पहले दो चरण के बाद भाजपा का चार सौ पार का नारा बदल गया है।
वह 400 पार नहीं, 400 सीट हारने जा रही है। भाजपा ने गर्मी में चुनाव कराया है इन्हें वोट मत देना- अखिलेश सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने गर्मी में चुनाव कराया है, इन्हें वोट मत देना।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।