- होम >>
बरेली में जिस सिपाही ने किया था सीओ के एसी-फ्रिज भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल; उसी पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित
- न्यूज़
- Wednesday | 19th June, 2024
आरोप था कि सीओ ने उनसे सरकारी रुपयों से आवास पर एसी व फ्रिज लगवा लिया।
फिर 46 हजार रुपये कीमत के होम थियेटर की मांग रख दी।
उसे दिलाने से इनकार करने एवं एसएसपी द्वारा होम थियेटर के बिल पर किसी भी दशा में हस्ताक्षर ना करने की बात सीओ को नगवार गुजरी। सीओ ने कहा कि एसी, फ्रिज व डिश का 52 हजार आठ सौ रुपये बिल एडजेस्ट नहीं कर सकते।
कोई काम नहीं कर सकते तो तुम्हें हटाया जाना ही उचित है।
इसी के बाद स्टोर प्रभारी का पद छीनकर हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार कसाना को जिम्मेदारी सौंप दी।
प्रसारित पत्र अखबारों में सुर्खियां बना तो महकमे में खलबली मच गई।
सीओ ने सफाई पेश की और आरोपों को निराधार बताया। ये भी पढ़ेंः भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं; पहले मुजफ्फरनगर अब फिरोजाबाद में हार के बाद मचा घमासान, टूंडला विधायक ने कही ये बात... ये भी पढ़ेंः UP News: टटलूबाजी का नया पैंतरा; घंटों के काम के बदले हजारों की पगार...बेरोजगारों को ऑनलाइन सर्वे की नौकरी का ऑफर एसपी दक्षिणी कर रहे हैं जांच बताया गया कि एसपी दक्षिणी प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।