- होम >>
बरेली में यहां बनेंगी पांच पार्किंग, अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गई टीम; टेबल तक कर ली जब्त
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
नगर निगम ने इन दिनों चला रखा अतिक्रमण अभियान महादेव सेतु बनने के बाद भी शहर में जाम की समस्या दूर नहीं होने पर प्रशासन की हो रही किरकिरी के बीच नगर निगम ने इन दिनों अतिक्रमण अभियान चला रखा है।
शनिवार को संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव की अगुवाई में अतिक्रमण दस्ते ने मिशन मार्केट, हिंद टाकीज व बटलर प्लाजा के आसपास कार्रवाई की। इससे पहले भी शुक्रवार व गुरुवार को अलग-अलग हिस्से में हुई कार्रवाई के बाद फिर से पहले जैसी स्थिति होने के सवाल पर कहा कि, इसको लेकर संबंधित क्षेत्र के पुलिस से भी सहयोग मांगा जा रहा है।
उधर कोतवाली से कुतुबखाना बाजार तक अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर आयुक्त ने वृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार कराई है। कोतवाली से कुतुबखाना तक पांच अलग-अलग स्थानों पर खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया गया है।
इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है।
माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में निगम पुलिस के साथ यहां का अतिक्रमण हटवाने के साथ भविष्य में स्थिति न बिगड़े इसके लिए पुलिस को पेट्रोलिंग के साथ जवाबदेह बनाया जाएगा। कुतुबखाना बाजार में अतिक्रमण खत्म करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
कुमार टाकीज से कुतुबखाना तक पांच-छह स्थानों पर पार्किंग के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है।
जल्दी की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।