- होम >>
बरेली से रेल यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके काम की; आज ये 12 ट्रेन हैं निरस्त, इन गाड़ियों के बदले गए रूट
- न्यूज़
- Tuesday | 23rd July, 2024
बरेली सिटी से टनकपुर के बीच 17 ट्रेनें कीं जा रहीं संचालित झमाझम वर्षा और देवहा नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त पीलीभीत-शाही खंड के रेस्टोरेशन कार्य करने के बाद ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हुआ।
बरेली सिटी से टनकपुर के बीच 17 ट्रेनों को संचालित किया गया।
अब दो ट्रेनों का संचालन मंगलवार को शुरू हो जाएगा।
इसके बाद यह रूट पूर्ववत चालू हो जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार पीलीभीत-शाही खंड का रेस्टोरेशन कार्य करने के बाद बरेली सिटी से पीलीभीत रेलवे स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार को किया था। इन ट्रेनों के बदले गए रूट 15211 दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक, 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 26 जुलाई और दो अगस्त को, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 जुलाई और चार अगस्त को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी, सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 25 जुलाई से छह अगस्त तक, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 24 और 31 जुलाई को और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 29 जुलाई को परिवर्तित मार्ग सहारनपुर, मेरठ सिटी, हापुड़, खुर्जा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।