रुपये तो देने ही होंगे वरना…, चकबंदी लेखपाल ने जेब गर्म करने के लिए किसान को किया मजबूर, बदले में मिला ऐसा सबक

यह है पूरा मामला विशारतगंज के ढका गांव निवासी प्रद्युम्न ने एंटी करप्शन टीम से मामले में शिकायत की थी।

उन्होंने टीम को बताया कि तहसील आंवला की कृषि भूमि गाटा संख्या 743, 654, 1029, 1500, 882 व 132 की पैमाइश होनी थी।  इस संबंध में चकबंदी लेखपाल नितेश माहेश्वरी से कहा तो उन्होंने समस्त कार्य आंवला तहसील से ही हो जाने की बात कही, लेकिन इसके एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी।  प्रद्युम्न का आरोप है कि उन्होंने आरोपी से काफी अनुरोध किया।

किसान होने का हवाला देकर रुपये ना होने की बात कही।

तब आरोपी ने कहा कि 20 हजार रुपये तो देने ही होंगे वरना तहसील के चक्कर लगाते-लगाते थक जाओगे।  इसके बाद किसान ने आरोपी को सबक सिखाने की ठान ली।

आरोपी की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी की।

सुभाषनगर के मुहल्ला पुरानी चांदमारी स्थित बेचे सिंह के जिस मकान पर वह रहता था।

उसी के बाहर आरोपी को 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की मांग पर करें शिकायत सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी यदि आपसे रिश्वत मांगता है तो 9494405475 व 9494401653 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें: अब मैं जो चाहता हूं मोदी जी के मुंह से बुलवा सकता हूं; राहुल गांधी ने इस वायरल बयान दी प्रतिक्रिया यह भी पढ़ें: सीएम योगी और अखिलेश में सबसे ज्यादा पॉपुलर कौन? रेस में इस नंबर पर आते हैं राहुल गांधी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।