- होम >>
सावन से पहले बरेली को बड़ी सौगात; इंद्रधनुषी रंग में रंगेगा नाथ सर्किट, सप्त नाथ मंदिर के मार्ग करेंगे शिव की जयकार
- न्यूज़
- Monday | 1st July, 2024
सीएम ने दी थी स्वीकृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 करोड़ रुपये से सातों नाथ मंदिरों को जोड़ते हुए 32.5 किलोमीटर लंबा टूरिज्म सर्किट बनाने की स्वीकृति दी है।
परियोजना के तहत मंदिरों को जोड़ने वाले सर्किट को एक समान ही विकसित करने का निर्णय लिया।
शिव के प्रतीक चिह्न, अलग-अलग पहचान के लिए डमरू, त्रिशूल, त्रिपुर, नंदी स्थापित किए जाएंगे। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने नाथनगरी कारिडोर के कांसेप्ट का प्रस्तुतिकरण दिया, जिसमें शहर के प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर फोकस वाल का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया।
इससे की युवा पीढ़ी नाथ नगरी के सांस्कृतिक विरासत उसके आध्यात्मिक महत्व को समझ सके।
फोकस वाल में शिव के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए., बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत अन्य विभागों के अफसर रहे। ये भी पढ़ेंः Weather Update; यूपी के आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट ये भी पढ़ेंः Merrut Crime: जेल से आया दुष्कर्म का आरोपित, घरवालों ने मनाया जश्न; किशाेरी के घर तक डीजे बजाते पहुंच गए और फिर... रामलीला मैदान की बनेगी नई दीवार, होगी विशेष पेंटिंग परियोजना के तहत हार्टमैन स्थित रामलीला मैदान की दीवार को नया बनाया जाएगा, जिसमें मंदिर के साथ अन्य धार्मिक पेंटिंग होगी।
बदायूं रोड से मढ़ीनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग के नाले पर स्लैब डालने, वनखंडी नाथ मंदिर से एक्जीक्यूटिव क्लब होते हुए बड़ा बाइपास को जोड़ने वाली और सदर बाजार से कैंट होते हुए धोपेश्वरनाथ मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग को मंडलायुक्त ने तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।