सीएम योगी ने बदला एक और जगह का नाम, अब आदिनाथ के नाम से जानी जाएगी `नाथों की नगरी`

नीलेश प्रताप सिंह, बरेली।

बुधवार शाम आदिनाथ चौराहा (पूर्व में डेलापीर) का नजारा कुछ ऐसा मानो श्रद्धालु भगवान शिव से साक्षात्कार कर रहे हों।

सूर्य की ढलती किरणों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 फीट ऊंचे डमरू का लोकार्पण कर चौराहा भगवान आदिनाथ (शिव) को समर्पित किया तो चहुंओर जयकारा गूंज उठा।

शिवभक्तों के बीच आह्लदित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ उठाए और हर-हर महादेव का जयघोष किया।

उन्होंने साथ दिया तो सड़क किनारे खड़े नौजवान, महिलाएं और बुजुर्गों का उत्साह शिखर पर पहुंच गया।

वे मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कभी भगवान शिव तो कभी श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे।

डमरू का लोकार्पण होते ही स्वर में उल्लास भी साझा हो गया...जयघोष ने नाथ नगरी के नए स्वरूप की आभा से परिचित करा दिया। काशी, अयोध्या के बाद आध्यात्मिक गौरव समेटे सात नाथ मंदिरों वाली बरेली को शिवमय बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कारिडोर परियोजना की स्वीकृति दी थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य बरेली की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।