सिविल बार एसोसिएशन चुनाव: बस्ती में अध्यक्ष पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला, यहां देखें नामांकन पत्र की सूची

संक्षेप:

  • अध्यक्ष पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला
  • 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र हुए दाखिल
  • चार अक्टूबर होगा मतदान 

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी नौ पद के लिए अंतिम दिन शनिवार को 33 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रो की जांच व वापसी सोमवार को होगी। मतदान चार अक्टूबर सुबह सात बजे से दो बजे तक होगा। सांय तीन बजे से मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय व सहायक चुनाव अधिकारी केशव राम यादव ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिला के अंतिम दिन था।            अध्यक्ष पद के लिए राम सुरेश वर्मा, राज किशोर पांडेय व चिंतामणि पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए अजय कुमार पांडेय, कौशलेंद्र पाल, मीना सिंह, दिनेश नरायन त्रिपाठी, शशि प्रकाश शुक्ल, शिव पूजन मिश्र व शिव कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार पांडेय, शिवाकांत त्रिपाठी व जितेन्द्र कुमार चौधरी ने पर्चा दाखिल किया है।                                        वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रभाकर मिश्र, गोपेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए पावेंद्रनाथ पुरी व शिवराम चौधरी, संयुक्त मंत्री पद के लिए दिलशाद हसन, रामचंद्र व राजेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवनसुत ओझा ने पर्चा दाखिल किया है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए हनुमंत शुक्ल, राजेश कुमार सिंह, शिव कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, अली अहमद व मेराज अहमद और कनिष्ठ सदस्य पद पर मनीष कुमार सिंह, सर्वेश कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र पाठक, रविप्रकाश गिरि, हनुमान सिंह, व प्रीति कुमार शुक्ल ने पर्चा दाखिल किया। इसमें से अध्यक्ष, महामंत्री व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना तय माना जा रहा है। शेष पद के लिए र्निविरोध चुना जाना तय हो गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles