बस्ती में आज जेपी नड्डा ने निकली जनविश्‍वास यात्रा, बोले- समाज को तोड़ रहीं सपा, बसपा और कांग्रेस

संक्षेप:

  • जेपी नड्डा ने निकली जनविश्‍वास यात्रा
  • विपक्ष पर जमकर बरसे नड्डा
  • समाज को तोड़ रहीं सपा, बसपा और कांग्रेस

बस्ती। आज सोमवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गोरक्ष प्रांत के बस्‍ती में जनविश्‍वास यात्रा निकाली। इस मौके पर सभा को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा, लोगों को जोड़ने का काम करती है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस समाज को तोड़ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जनविश्वास यात्रा के जरिए प्रदेशवासियों को सुशासन के बारे में बता रही है तो सपा अपना कुशासन बताने में व्यस्त है। हमारे पास नेता, नीति, नीयत और विकास की योजना है तो विपक्षियों के पास सिर्फ खोट है।

नड्डा ने कहा कि इनके ज़माने में पांच साल में 700 दंगे हुए थे। पलायन हुआ। लोग घर छोड़कर गए। मां-बेटियां सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज वे सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिया है। 

मोदी-योगी राज में लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है। सपा सरकार में यही पैसा उनके खाने पर खर्च होता था। एपीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में करीब एक घंटे के संबोधन में अधिकतर समय समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा मतलब दंगा, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, माफियाराज और परिवारवाद की पार्टी है। इसका प्रमाण है कि बम धमाकों से प्रदेश को दहलाने और दर्जनों लोगों की जान लेने वाले 15 आतंकियों को छोड़ने का काम अखिलेश अपने शासन में कर रहे थे। कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया था। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


बहन मायावती ने चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेचने का किया काम

70 साल से 11 करोड़ महिलाएं खुले में जाती थीं। बसपा और कांग्रेस पर तीर चलाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बहन मायावती ने चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेचने का काम किया। उनके पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे वह हमारी जैसी यात्रा निकालकर लोगों को बता सकें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहती हैं कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। जरुर लड़िये लेकिन इतना बता दिजीए कि कांग्रेस के 70 साल के शासन में देश के 11 करोड़ परिवारों की महिलाएं खुले में शौच करने को क्यों मजबूर थीं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles