टल गया हादसा! 2 की जगह डेढ़ मिनट में ही खुल गई कटिहार-पटना इंटरसिटी; आपाधापी में गिरे कई यात्री

क्या है मामला मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ और समय के कुप्रबंधन के कारण बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चोटिल होकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों से कहीं ज्यादा भीड़ उतरने वाले यात्रियों की थी।

इसी भीड़ के कारण चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में कई यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर कर चोटिल हो गए।

आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने ट्रेन को एसीपी करके रुकवाया और एक-एक करके गिरे हुए यात्रियों को उठाया।

मामले को लेकर आरपीएफ प्रभारी ने क्या कहा इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी विजय रंजन प्रसाद ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का बेगूसराय स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहने के बावजूद भी महज डेढ़ मिनट ही रुकी, जिसके चलते ट्रेन से उतरने वाले यात्री चलती ट्रेन से ही गिर पड़े।

ये भी पढ़ें-  छपरा-सिवान रूट की ट्रेनें रहेगी प्रभावित, कई शॉर्ट टर्मिनेट तो कुछ की बदली टाइमिंग; ये है वजह गर्मी से पाना है छुटकारा तो घूम आएं उत्तराखंड, IRCTC लेकर आया 11 दिन का स्पेशल टूर पैकेज; पढ़ें बजट ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।