- होम >>
बछवाड़ा-हाजीपुर NH 122 (बी) का निर्माण शुरू, 90 KM रह जाएगी दूरी; पटना आना-जाना होगा आसान
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
72 KM सड़क को मिल चुका है NH का दर्जा उल्लेखनीय है कि हाजीपुर से वाया महनार, मोहिउद्दीन नगर होते हुए बछवाड़ा तक कुल 72 किलोमीटर सड़क को पूर्व में ही एनएच 122 (बी) का दर्जा दिया जा चुका है।
इसी कड़ी में इस सड़क का निर्माण कार्य प्रथम चरण में महनार से बछवाड़ा के बीच चल रहा है।
इस सड़क में कई जगह अतिक्रमण के कारण काम प्रभावित हो रहा है। बछवाड़ा-हाजीपुर एनएच 122 (बी) से गुजरते यात्री: फाइल फोटो प्रशासन की ओर से समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर, राजा चौक व अन्य क्षेत्रों में सड़क की जमीन अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया है।
कर्मियों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई बढाए जाने के कारण कई पेड़ एवं बिजली के पोल भी सड़क की जद में आ गए हैं।
इसे हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। पटना आने-जाने में होगी सुविधा कर्मियों ने बताया कि हाजीपुर जढुआ से बछवाड़ा के बीच करीब 72 किलोमीटर इस राष्ट्रीय उच्च पथ का जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
इस सड़क के बन जाने से बछवाड़ा, चमथा, शेरपुर, विद्यापति नगर, मोहिउद्दीन नगर सहित इलाके के लोगों के लिए पटना जाने आने में काफी सुविधा मिलेगी। पहले लोग एनएच 28 वाया मुसरीघरारी होकर करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय कर पटना पहुंचते थे।
वहीं इस सड़क के बन जाने से यह दूरी सिमट कर करीब 90 किलोमीटर रह जाएगी। ये भी पढ़ें- Bihar Balu Ghat Tender: 82 बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए विभाग ने निकाली निविदा, 27 जून को लगेगी बोली ये भी पढ़ें- LPG Gas Connection: 1 जून को बंद हो जाएगा गैस कनेक्शन, सब्सिडी भी नहीं मिलेगी फटाफट करवा लें ये काम ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।