बीस सूत्रीय सदस्य के अपहरण का मामला, 40 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम; ग्रामीणों NH-31 पर किया चक्का जाम

जाम को हटाने के लिए बीडीओ रवी सिन्हा, सीओ संतोष कुमार, थाना अध्यक्ष राजीव रंजन एवं अन्य अधिकारी जन प्रतिनिधि, समाज सेवी, राजनीतिक दल के नेता लगातार लोगों को आश्वासन दे रहे हैं और जाम हटाने का अनुरोध कर रहे हैं।लेकिन इसका ग्रामीणों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

थाना अध्यक्ष के अनुसार वे अपहृतों के वारंट के लिए न्यायालय जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोक रखा गया है।जाम में शामिल महिलाओं का कहना है कि जब तक पुलिस मेरे अपहृत बेटे की बरामदगी नहीं करती, अपहरण कर्ता के मुखिया सहित सभी नामजद की गिरफ्तारी कर नहीं लाती, जाम जारी रहेगा। विदित हो, शनिवार देर शाम को संदलपुर पंचायत के सरपंच पति सहित लगभग दर्जन भर सशस्त्र अपराधियों ने बीस सूत्री सदस्य सह हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संदलपुर पंचायत निवासी इंद्र देव साह एवं वार्ड सदस्य शकुंतला देवी के पुत्र राकेश  कुमार उर्फ विकास का अपहरण कर घसीटते हुए दियारा क्षेत्र ले गए थे।अपहरण के दौरान अपहरण कर्ता उसके साथ मारपीट भी की थी।

लोगों में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड गोली भी चलाई थी। अपहरण के बाद पुलिस द्वारा गंगा नदी में खोज के लिए लगातार एनडीआरएफ की टीम कार्यरत है।

स्वान दस्ता का भी खोज में उपयोग किया जा रहा है।

लेकिन पुलिस को अबतक सफलता हासिल नहीं हुई है।

अपहरण के लगभग 40 घंटे बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिलते देख ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।