वंदे भारत से काली अटैची के साथ उतरे दो युवक; खोलते ही चौंक गई पुलिस, पूर्व BJP विधायक से जुड़ा कनेक्शन

कोई वैध कागजात पेश नहीं किया आयकर अधिकारी विवेकानंद ने बताया कि नकद राशि से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है। दोनों की पहचान पूर्व भाजपा विधायक ललन कुंवर के पुत्र व तेघड़ा थाना क्षेत्र की पिढौली पंचायत के मुखिया अनुराग कुमार उर्फ सन्नी एवं विधायक के दामाद व पटना जिले के मरांची निवासी रामानंदी प्रसाद सिंह के पुत्र रेलवे में इंजीनियर नीतीश कुमार के रूप में हुई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं नीतीश नीतीश कुमार वर्तमान में कटिहार रेल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं।

कटिहार रेल एसपी संजय भारती ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन से उतरे नीतीश कुमार के पास रहे ट्राली बैग की तलाशी में नकद राशि मिली है। काली अटैची से बरामद हुए 67.40 लाख रुपये के संबंध में जानकारी देते जीआरपी थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा।

फोटो- जागरण उन्होंने इस संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तो नकदी जब्त कर आयकर अधिकारी विवेकानंद को सूचना दी गई।

नीतीश कुमार ने बताया कि उनके साले अनुराग कोयला समेत अन्य कारोबार करते हैं। कोयला कारोबार से प्राप्त राशि पूर्णिया में जमा हो गई थी।

बेगूसराय व पूर्णिया में चुनाव समाप्त होने के बाद उक्त राशि को बेगूसराय ला रहे थे। यह भी पढ़ें Bihar News: अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, मचा बवाल; 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेरा Jamui News: जमुई में भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चे सहित महिला की मौत; आधा दर्जन से अधिक घायल Patna News: पटना के नामी स्कूल के नाले में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग Banka News: ना तो ससुराल जाएंगे और ना ही मायके, रहेंगे तो प्रेमी के साथ; शादी के 15 दिन बाद थाना पहुंची दुल्हन ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।