- होम >>
Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में इस बार भी गेम चेंजर साबित हुई `लाड़ली बहना योजना`, भाजपा ने भेदा कमलनाथ का किला
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
कमल नाथ का ढहा किला मध्य प्रदेश का मन और चुनाव नतीजे समझने के लिए छिंदवाड़ा और राजगढ़ की मानसिकता को समझना जरूरी है।
छिंदवाड़ा यानी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पोस्टर ब्वाय कमल नाथ का किला।
भाजपा इसकी नींव वर्ष 2019 की प्रचंड मोदी लहर में भी नहीं हिला पाई थी।
तब कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ चुनाव जीते थे। भाजपा ने करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी इस किले की दीवारों पर पूरी ताकत से प्रहार किए, लेकिन छिंदवाड़ा जिले की सारी विधानसभा सीटें कांग्रेस ही जीती।
इस बार भी नकुल नाथ ही कांग्रेस उम्मीदवार थे।
चुनौती भांपकर अनुभवी कमल नाथ मतदान हो जाने तक छिंदवाड़ा में ही डटे रहे।
भाजपा ने अपने सामान्य कार्यकर्ता बंटी विवेक साहू को मैदान में उतारा, जिन्होंने नकुल नाथ को चित्त कर दिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।