- होम >>
Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने आठ लाख से अधिक वोटों से दर्ज की जीत
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का फिर चला जादू मध्य भारत अंचल की ही विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए।
ग्वालियर-चंबल अंचल की हाट सीट गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए।
बुंदेलखंड अंचल की खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की है।
अच्छी पकड़ वाले ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस को करारी हार मिली है।
पार्टी की यहां सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं। मध्य प्रदेश में अंचलवार चुनाव परिणाम (सभी पर भाजपा की जीत) मध्य भारत (पांच)- भोपाल, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूलमालवा निमाड़ (आठ)- इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास ग्वालियर चंबल (चार)- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना महाकोशल (चार) - जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट विंध्य (चार) - रीवा, सतना, सीधी, शहडोल बुंदेलखंड (चार) - खजुराहो, दमोह, सागर, टीकमगढ़ सत्ताधारी दल ने सभी 29 सीटें जीतीं, कांग्रेस से छिंदवाड़ा सीट भी छीनी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आठ लाख से अधिक वोटों से पाई विजय गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हारे मध्य प्रदेश में कुल सीटें- 29 2019 का परिणाम भाजपा-28, कांग्रेस-01 2024 का परिणाम भाजपा- 29, कांग्रेस-00 मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में आठ जनसभाएं और दो रोड-शो की।
जबलपुर (रोड-शो), बालाघाट, पिपरिया (होशंगाबाद), दमोह, सागर, हरदा (बैतूल), भोपाल(रोड-शो), मुरैना और खरगोन।
सभी सीटें भाजपा की झोली में।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।