Madhya Pradesh: खरगोन में बॉयलर की भाप से तीन कर्मचारी झुलसे, गंभीर स्थिति में इंदौर किया रेफर

जागरण न्यूज डेस्क, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में काम कर रहे तीन मजदूर बॉयलर की भांप से बुरी तरह झुलस गए।

घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण सभी को इंदौर के लिए रेफर कर दिया है।

सभी मजदूर खलटांका पुलिस चौकी के ओद्योगिक क्षेत्र निमरानी स्थित श्री गणपति इंडस्ट्रीज टायर फैक्ट्री में काम कर रहे थे।  फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही मजदूरों के साथ हुई इस घटना के बाद प्रबंधन ने बड़ी लापरवाही बरती और पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं दी और घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग यहां झांकते भी नहीं है।

इसके चलते लगातार ऐसे बड़े हादसे हो रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।