- होम >>
MP Congress: कांग्रेस पर `वास्तु दोष` का साया, वास्तुविदों की सलाह पर प्रदेश कार्यालय में लगाया ताला
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
प्रदेश में फिल्डिंग ठीक से नहीं बैठा पाए पटवारी उल्लेखनीय है कि साल 2023 के आखिरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाथ के नेतृत्व में बुरी तरह पराजित हुई।
इस करारी हार के बाद कांग्रेस के केंद्रीय दल ने प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बड़ा बदलाव किया।
लेकिन जीतू के अध्यक्ष बनते ही लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं।
इस दौरान जीतू प्रदेश में पार्टी को उस तरह से मजबूत नहीं कर पाए।
अब खबर है कि वह इस काम को करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पटवारी ने वास्तुविदों के परामर्श पर किया परिवर्तन इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन में वास्तुविदों के परामर्श पर परिवर्तन किया है।
भवन के मुख्य द्वार तक पहुंचने के लिए लिंक रोड क्रमांक दो के सामने वाले जिस द्वार का उपयोग होता था, उसे ताला लगाकर बंद कर दिया है।
इसके स्थान पर अब तक बंद रखे जा रहे दूसरे द्वार को खोला गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।