- होम >>
MP Congress: लोकसभा चुनाव में हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा प्लान, कई नए चेहरों को मिलेगी जगह
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
ऐसे में अब पटवारी ने अपनी टीम का खाका खींच लिया है।
उन्होंने जो नाम प्रस्तावित किए हैं, उनमें तराना विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, तरुण भनोत, जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह, लाखन सिंह यादव, सिद्धार्थ कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह बघेल आदि शामिल हैं।
मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी को महासचिव बनाया जा सकता है।
बड़ी नहीं होगी कार्यकारिणी - पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश कार्यकारिणी बड़ी नहीं होगी।
अभी 68 नाम प्रस्तावित किए गए हैं। कमल नाथ ने 250 से अधिक रखे थे पदाधिकारी दरअसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने अपनी कार्यकारिणी में ढाई सौ से अधिक पदाधिकारी रखे थे।
विधानसभा चुनाव के समय नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी प्रदेश संगठन ने कई पदाधिकारी नियुक्त कर दिए थे।
प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि कार्यकारिणी में कितने पदाधिकारी रहेंगे, यह निर्धारित नहीं रहता है। प्रदेश अध्यक्ष अपने हिसाब से टीम बनाते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।