MP News: कमलनाथ का किला भेदने वाली भाजपा की नई परीक्षा, क्या उपचुनाव में जीत पाएगी अमरवाड़ा सीट?

यह भी पढ़ें: JDU-TDP या BJP, किसे मिलेगा लोकसभा अध्यक्ष का पद? आखिर क्यों फंसा है पेंच दो बार अमरवाड़ा में जीत चुकी भाजपा छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के विवेक बंटी साहू ने 113618 मतों से जीत दर्ज की है।

खास बात यह है कि अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा को 15,000 से अधिक मतों से बढ़त मिली थी।

भाजपा ने अमरवाड़ा (एसटी) सीट पर 1990 और 2008 में दो बार जीत दर्ज कर चुकी है।

हालांकि कांग्रेस ने नौ बार कब्जा जमाया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2003 में एक विधानसभा चुनाव जीता था। कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शाह ने यहां से विधानसभा चुनाव जीता था।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मोनिका मनमोहन शाह को 25086 मतों से हराया था।

तीन बार के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने इसी साल 29 मार्च को इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थामा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।